पलामू, प्रतिनिधि : चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन की खबर पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के पलामू जिला संयोजक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने ददई दुबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्रशेखर दुबे अपने राजनीतिक जीवन काल में गरीब और लाचार व्यक्तियों के बराबर मदद करते आ रहे थे। लाचार व्यक्तियों के हक और अधिकार के लिए हमेशा सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाते रहे हैं। भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को भगवान् सहनशक्ति दें। ददई दुबे का समय जाना झारखंड में राजनीति के धुरी माने जाने वाले राजनीतिक व्यक्ति का अंत हो गया।
Tags
पलामू