पलामू : नौडीहा बाजार थाना कांड सं० 56/25, दिनांक 03.07.2025, धारा 103(1), भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 के अंतर्गत एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला वादी शत्रुधन भुईयाँ (उम्र लगभग 60 वर्ष), पिता स्व० बोधन भुईयाँ, ग्राम बुडरोंधा, थाना पीपरा, जिला पलामू के आवेदन पर दर्ज किया गया, जिसमें उनकी पुत्री आलती देवी की हत्या का आरोप उनके दामाद बसंत भुईयाँ (उम्र लगभग 35 वर्ष), पिता श्री भुईयाँ, ग्राम महुअरी टोला, रस्सीटांड़, थाना नौडीहा बाजार, जिला पलामू पर लगाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर त्वरित छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में अभियुक्त बसंत भुईयाँ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन भी झगड़े के दौरान गुस्से में आकर उसने टांगी से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे आलती देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
बरामदगी:-
1. घटना में प्रयुक्त खून से सना टांगी
2. खून से सना कपड़ा
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. बसंत भुईयाँ (उम्र करीब 35 वर्ष), पिता श्री भुईयाँ, ग्राम महुअरी टोला रस्सीटांड़, थाना नौडीहा बाजार, जिला पलामू
छापामारी दल:-
1. अमित कुमार द्विवेदी – थाना प्रभारी, नौडीहा बाजार
2. पु०अ०नि० उदय प्रसाद यादव – अनुसंधानकर्ता
3. पु०अ०नि० प्रदीप शर्मा
4. स०अ०नि० नागेन्द्र कुमार
5. स०अ०नि० दीपक कुमार
6. आरक्षी 1719 – नागेन्द्र राम
7. आरक्षी 49 – पंकज कुमार सिंह, नौडीहा बाजार थाना सशस्त्र बल
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई एवं साक्ष्य संकलन जारी है।
Tags
पलामू