पलामू पुलिस लाइन में पदस्थापित ASI अभिमन्यु कुमार सिंह के खिलाफ अपराधियों ने साजिश रचने का काम किया है। क्योंकि पूर्व में जब अभिमन्यु कुमार सिंह टिओपी 3 का प्रभारी हुआ करते थे तो उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने और अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने का काम किया।जिसके वजह से इन्हें कई बार वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित भी किया गया है।उसी का बदला आज शहर के शरारती तत्व के लोग उनसे निकालने का काम किया है। मालूम हो कि 23/6/2025 को अभिमन्यु कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिसमें अभिमन्यु सिंह 2019-20 में किसी शादी समारोह में शरीक हुवे थे।उसी समय का यह वीडियो है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अभिमन्यु सिंह ने बताया कि 2019 में वह टिओपी 3 थाना का प्रभारी थे। उस समय पलामू के एसपी अजय लिंडा हुआ करते थे। उस समय जब शरारती तत्यों द्वारा हाल में चला हुआ वीडियो एसपी साहब को पर्सनल व्हाट्सएप पर भेजा गया था।तो इस वीडियो के आधार पर संज्ञान लेते हुवे एसपी ने उन्हें प्रभारी पद से हटाकर पुलिस केंद्र में पद स्थापित कर दिया था। उन्होंने बताया कि जब वह टिओपी में प्रभारी थे तो नाइट में वह पेट्रोलिंग पर निकले थे। पेट्रोलिंग के दौरान एक होटल के पास कुछ परिचित व्यक्ति उन्हें मिले और कहा कि शादी समारोह है सर 5 मिनट के लिए अंदर चले खाना खाकर जाइयेगा उनके बार-बार आग्रह करने पर अभिमन्यु सिंह होटल के अंदर चले गए। परंतु उन्हें यह मालूम नहीं था कि उन्हें साजिश के तहत होटल के अंदर बुलाया गया है। जहां पर शादी समारोह चल रहा था।पत्रकार ने अभिमन्यु सिंह से पूछा कि किसका शादी समारोह चल रहा था। तो उन्होंने पत्रकार को बताया कि 5-6 साल पुराना बात है जिसके वजह से हमें याद नहीं है की किसका शादी था। मुझे याद है कि 2019 में ही बनाया गया वीडियो हाल के दिनों में शरारती तत्यों के लोगों द्वारा वायरल किया जा रहा है।जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें हमारा किसी तरह का कोई गलती नहीं है। ना तो हम शराब का ग्लास हाथ में लिए थे और ना ही हम शराब पी रहे थे। शादी समारोह में खाना खाने के सभी टेबल पर शराब का ग्लास रखा हुआ था।शादी समारोह में काफी शोरगुल हो रहा था। बगल में एक लड़की बैठी हुई थी जो मेरे से कुछ कहना चाह रही थी तो उसके बात को हम सुन नहीं पा रहे थे।इसी के वजह से हम अपना सिर लड़की के नजदीक कर रहे थे ताकि उसकी बात को हम सुन सके।अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मुझे यह मालूम नहीं था कि लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे है।जानकारी के अनुशार आम जनता और प्रेस के लोग भी जानते हैं कि अभिमन्यु सिंह जिस थाना में रहे हैं वहां उनका बेहतर काम रहा है और उन्होंने कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ चोरी की घटना पर भी नकेल कसने और अवैध हथियार के साथ अपराधियों को पकड़ने का काम किया है।जिसके वजह से कई बार अभिमन्यु कुमार सिंह को पूर्व के वरीय पदाधिकारीयो के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।यह बात मेदिनीनगर की आम जनता भी जानती है।
Tags
पलामू