जिंदगी और मौत से जूझ रहा है पलामू का प्रिंस, मां बाप का एकलौता पुत्र है प्रिंस |Prince has a pancreas infection



✍️ धनंजय तिवारी 

पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड निवासी स्व: शैलेश सिन्हा का पुत्र प्रिंस सिन्हा उम्र 17 वर्ष इन दोनों जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।प्रिंस को पेंक्रियाज में इंफेक्शन है।जिसका इलाज हैदराबाद न्यू एआईजी अस्पताल में चल रहा है।प्रिंस के इलाज में करीब डेढ करोड रुपए खर्च है। जानकारी के अनुसार प्रिंस स्वर्गीय शैलेश सिन्हा जी का इकलौता पुत्र है। प्रिंस की मां अर्चना सिन्हा ने पलामू वाशियो, सांसद, विधायक से आग्रह किया है कि किसी तरह मदद कर मेरे पुत्र प्रिंस की जान को बचाई जाए।अर्चना सिन्हा ने अपने फेसबुक पोस्ट में क्यूआर कोड को भी ऐड किया है।ताकि उन्हें लोग सहायता कर सके।आपकी थोड़ी सी सहयोग प्रिंस की जान बचा सकती है। इसलिए पलामू जिले के सभी लोग प्रिंस को खुलकर सपोर्ट करें और इसकी जिंदगी को बचाएं। किसी के साथ भी यह घटना हो सकती है। इसलिए हर व्यक्ति एक दूसरे का सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने