Ranchi: आखिरी दिन भी निपु ने किया तूफानी दौरा, सहारा इंडिया के निवेशकों से मांगा आशीर्वाद

Dhananjay Tiwari
By -
0

✍️धनंजय तिवारी

रांची लोकसभा प्रत्याशी सह रांची जिले के जाने-माने समाजसेवी निपु सिंह ने कांके विधानसभा के फुरहुरा टोला बीआईटी मोड़ में तूफानी दौरा किया इसी क्रम में उन्होंने  हिनु, डोरंडा, सुजाता चौक, कडरू, बूटी मोड़ सैनिक कॉलोनी, हलदमा, हुजीर, चारी, बरटोला, चुटू सहित कई जगहों पर दौरा किया और सहारा इंडिया के निवेशकों से आशीर्वाद मांगा और क्रम संख्या छह पर तरबूज छाप पर वोट देने का आग्रह किया और निवेशकों से कहा कि आप लोग सड़क पर उतरे हम आपके साथ हैं नहीं तो पैसा मिलना मुश्किल है। 
इस दौरान उन्होंने रांची लोकसभा के बारे में कहा कि लगभग पैंतीस साल से रांची लोकसभा का विकास नहीं हुआ है मुझे पांच साल मौका दे मैं पैंतीस साल का काम पांच साल में करूंगा वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री जेल जा रहे हैं यह झारखंड राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और उन्होंने जोर देकर कहा कि सहारा इंडिया के सभी निवेशक अगर एक मंच पर आ जाएं तो पैसा बहुत जल्द मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)