झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा पलामू जिला की बैठक चलानी किला शाहपुर मे सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दाऊद केरकेट्टा ने व संचालन राजु कुमार प्रजापति ने किया। सबसे पहले राजा मेदनीराय के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। सतीश कुमार केन्द्रीय संयोजक झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि 27 जुन को चलानी किला शाहपुर मे संस्थापक महासचिव पुष्कर महतो के आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा व तिरंदाजी प्रतियोगिता व राजा मेदनीराय तीरंदाज एकेडमी कि गतिविधियों की समिक्षा करेंगे। बैठक मे पलामू के सभी प्रखंड के आन्दोलनकारी शामिल होंगे साथ ही कराटे, तिरंदाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां का भी आयोजन किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि मेदनीनगर मे बाहर से प्रशिक्षक बुलाकर स्थानिय शिक्षक को प्रशिक्षण कराया जाएगा जो ग्रामीण क्षेत्र के बालक बालिका को तिरंदाजी कराटे मिक्स मार्शल आर्ट व सुटिंग का प्रशिक्षण देंगें।
दाऊद केरकेट्टा ने कहा कि कार्यक्रम के तैयारी में संशाधन उपलब्ध कराने के नाम पर शिकायत मिली है कि कुछ लोग उगाही कर रहे हैं। बिना रशिद लिए हुए किसी तरह का आर्थिक सहयोग नहीं करे।बैठक में सैकड़ों आन्दोलनकारी शामिल हुए। मुख्य रूप से महासचिव धर्मेंद्र कुमार चन्द्रवंशी महिला जिला अध्यक्ष सलोनी टोपनो, कुवारी डोडराय नरेश यादव सकेन्द्र कुमार प्रजापति पुनिया टोपनो प्रभु चौधरी अमित प्रजापति युवराज सिंह बसंत हेमरम हिन्दू मुंडा व संजय सिह चेरो रोहित सिंह चेरो व राजा मेदनीराय तीरंदाज एकेडमी के प्रशिक्षक सिहान संतोष कुमार, दीपक गुप्ता, आसुतोश कुमार पाण्डेय, संतन कुमार, सिकंदर प्रजापति समेत काफी संख्या में आन्दोलनकारी शामिल हुए।
जल्द ही प्रतियोगिता आयोजन समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया।
Tags
पलामू