पलामू, प्रतिनिधि : आज एक सितंबर किसान मांग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक उमेश सिंह चेरो की अध्यक्षता में ग्राम सुआ में हुआ। मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डाल्टेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी उपस्थित थे और उन्होंने कहा कि देश की 70% आबादी खेती किसानी पर निर्भर है लेकिन आज बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां सरकार के साथ मिलकर खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण करके खेती किसानी को बर्बाद कर रहे हैं। यहां तक की जल जंगल जमीन के रखवाले आदिवासियों के जमीन को भी हड़पने की साजिश चल रही है। ग्राम जोरकट में भी आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने अस्पताल बनवाया है। जिसमें कई एकड़ जमीन आदिवासी खाता की जमीन है। वही पलामू जिला के अंतर्गत किसानों को समय पर खाद भी नहीं मिल पाया और वह व्यापारियों के हाथों दोगुना से अधिक दामों में खाद खरीद रहे किसानों का दोहन दिन रात हो रहा है जबकि देश की असली मालिक देश के अन्नदाता किसान ही है। इसीलिए लौह पुरुष लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। अखिल भारतीय नौजवान संघ के सचिन अभय कुमार भुइंया ने कहा कि कोरोना काल में किसानों ने हीं देश की अर्थव्यवस्था को बचाए रखा और आज केंद्र सरकार के द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल लाकरके किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। किसान सभा के उपाध्यक्ष सनी सिंह ने कहा कि सदर प्रखंड के अंतर्गत किसानो के खेतों में पानी पहुंचने के लिए नहर का निर्माण कराया गया लेकिन आज तक नहर से किसानों के खेत में पानी नहीं मिला यह एक बहुत बड़ा घोटाला है। जिसकी जांच की जरूरत है। मौके पर सुरजन सिंह त्रिभुवन सिंह आकाश सिंह लखन ठाकुर लाल मुनी सिंह प्यारी माता कुलदीप ठाकुर, कुलदीप सिंह, बिजूल सिंह, जितेंद्र पासवान संजय यादव, मोहन सिंह सिकंदर सिंह अनु सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
Tags
पलामू