पलामू : झारखंड पत्रकार संगठन द्वारा आगामी नवंबर माह में पलामू में भव्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। वहीं संगठन का वार्षिकोत्सव फरवरी माह में मनाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय रविवार को स्थानीय परिषद भवन में आयोजित जिला कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पलामू प्रमंडल प्रभारी अश्विनी कुमार घई, शैलेंद्र तिवारी, रघुवीर नारायण पांडे, विजय कुमार तिवारी तथा चंद्रदेव प्रजापति भी मौजूद रहे।
नई सदस्यता ग्रहण एवं पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग
बैठक के दौरान पत्रकार चंद्रशेखर सिंह, मोहम्मद हसीम, अमलेश ठाकुर, धीरेंद्र शर्मा और दिव्यांशु तिवारी ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने कहा कि झारखंड सहित पलामू में आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और पुलिसिया गठजोड़ के कारण भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार लगातार खतरे में हैं। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि राज्य में शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
जिला कमेटी का विस्तार
बैठक में संगठन की जिला कमेटी का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं—
उपाध्यक्ष : अमित कुमार शर्मा, राजीव तिवारी, सुधीर कुमार यादव
महासचिव : योगेंद्र कुमार मिश्रा
कोषाध्यक्ष : रामाकांत प्रसाद
मीडिया प्रभारी : विकास कश्यप
संयुक्त सचिव : चंदन लाल मंडल
हुसैनाबाद अनुमंडल अध्यक्ष : लक्ष्मी प्रसाद सिंह
केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य : चंद्रशेखर सिंह
संगठन को मजबूती देने का आह्वान
जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाना हमारा दायित्व है। सभी पत्रकार साथियों को एकजुट होकर संविधान के दायरे में रहकर निडरता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक में मोहम्मद हसीब, सुधीर कुमार यादव, मसूद आलम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
Tags
पलामू