58 वर्षों से अबतक देश व विदेशों में 53 लाख पौधों वितरण लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया है : डॉ कौशल किशोर
नौ इंटरनेशनल समेत जीवन का 75 वां ट्री मैन ऑफ़ इंडिया अवार्ड से नमाजे गए पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर
रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में झारखंड के 25 साल पूरा होने व झारखंड के गौरव को सम्मानित करने को लेकर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा , पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन, उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों ने राज्य के कई कोने से आए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों योद्धाओं को सम्मानित किया । जिसमें विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन व पलामू के लाल डॉ कौशल किशोर जायसवाल को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्री मैन ऑफ इंडिया और झारखंड के गौरव के खिताब से सम्मानित किया । उक्त अवसर पर डॉ कौशल ने अतिथियों को पर्यावरण धर्म के तहत कपूर और थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधा समर्पित कर उन्हें सम्मानित किया। और कहां आज पर्यावरण धर्म का देन है कि मुझे रांची में और मेरे धर्मपत्नी सह डाली पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल को पंचायत राज्य की ओर से सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से पलामू में सम्मानित किया गया उन्होंने कहा है कि निःशुल्क पौधा वितरण व रोपण के 58 वर्षों में 53 लाख पौधों का वितरण रोपण और पर्यावरण धर्म वन राखी मूवमेंट में 23 लाख वन वृक्षों पर रक्षाबंधन देश के 25 राज्यों के 165 जिलों समेत नेपाल, भूटान, बर्मा, सिंगापुर, मलेशिया, अज़रबैजान, थाईलैंड, इंडोनेशिया और जापान में किया है। इस वर्ष कार्यक्रम का उद्घाटन जापान के टोक्यो से किया है। जापान के डायरेक्टर और चेयरमैन सराहा रिफंड के हाथों ट्री मैन ऑफ़ इंडिया अवार्ड से उन्हें और उनकी धर्मपत्नी सह डाली पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल को नवाज गया हैं । डॉ कौशल ने उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में कहा कि बढ़ती प्रदूषण , जल संकट, भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन को रोकना है तो दुनिया के तमाम लोगों को अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रो को अपनाना होगा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। उक्त मौके पर झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत झारखण्ड के कई गण्यमान लोग उपस्थित थे।
Tags
पलामू