इंडियन रोटी बैंक के सेवादारों को मिला मार्गदर्शन,सेवाकार्य में मिलेगा बल : दीपक |He was welcomed by the volunteers of Indian Roti Bank


देश में विकास की गति को करेंगे तेज : देवेश तिवारी

इंडियन रोटी बैंक द्वारा जरूरतमंदों को दी जा रही बेहतर सेवा

श्री देवेश तिवारी, सदस्य,राज्य स्तरीय दिशा समिति,ग्रामीण विकास मंत्रालय का पलामू में भव्य स्वागत

इंडियन रोटी बैंक के सेवादारों ने किया स्वागत

श्री देवेश तिवारी, सदस्य,राज्य स्तरीय दिशा समिति,ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार एवं इंडियन रोटी बैंक,दिल्ली प्रदेश के संरक्षक को पलामू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पलामू पहुंचे श्री तिवारी आज इंडियन रोटी बैंक के झारखंड प्रदेश संयोजक के आवास पर पहुंचे।इंडियन रोटी बैंक के आवासीय कार्यालय में इंडियन रोटी बैंक,झारखंड प्रदेश के सेवादारों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर एवं फूल-माला प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया।साथ ही उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।श्री तिवारी रेडमा ठाकुरबाड़ी मंदिर में माथा टेका और पलामू प्रमंडल के साथ-साथ राज्य व देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इंडियन रोटी बैंक से पूरे देश में जरूरतमंदों को सेवा दिया जा रहा है।यह खुशी की बात है।उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है उस दायित्व को वह बखूबी निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूरे देश में विकास की गति को तेज करेंगे। उन्होंने पलामू में इंडियन रोटी बैंक के सेवादारों,कार्यकर्ताओं से यहां हो रही कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।सेवादारों द्वारा कार्य,गतिविधियों की जानकारी दिए जाने के बाद श्री देवेश तिवारी इंडियन रोटी बैंक द्वारा पलामू द्वारा बेहतरीन सेवा प्रदान की जा रही है।उन्होंने यहां के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा हरेक जरूरतमंदों की सेवा इंडियन रोटी बैंक द्वारा. किया जा रहा है।इसके गति को और बढ़ाया जायेगा। 
मौके पर उपस्थित इंडियन रोटी बैंक के झारखंड प्रदेश को-ऑर्डिनेटर श्री दीपक तिवारी ने कहा कि सम्मानीय श्री देवेश तिवारी जी के पलामू आगमन से जिले के साथ-साथ राज्य के विकास कार्यों को गति मिलेगी।साथ ही इंडियन रोटी बैंक के सेवादारों को भी मार्गदर्शन और उत्साह मिला है। उन्होंने कहा कि श्री देवेश तिवारी के आगमन से इंडियन रोटी बैंक के सेवादारों को काफी बल मिला है और कार्यकर्ता जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने में और बेहतर कार्य करेंगे।  
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी,ठाकुरबारी यज्ञ समिति के अध्यक्ष दिलीप तिवारी मिंटू,यशवंत तिवारी,राकेश तिवारी, मंदिर विकास समिति के सचिव शशिकांत तिवारी,इंडियन रोटी बैंक के संयोजक सरदार देवेंद्र सिंह,सरदार दीपक सिंह,विकास तिवारी,अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में इंडियन रोटी बैंक के सेवादार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने