पलामू : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस बार संत मरियम स्कूल का परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा। 119 छात्र एवं छात्राएं परीक्षा मे भाग लिए जिनमें 118 उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय में आयुष रंजन सिंह 95.2% के साथ विद्यालय टॉपर रहा, वहीं नीरज महतो 92.4% के साथ दूसरे स्थान और आदित्य गौरव 90.6% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वाणिज्य संकाय में अभिजीत अग्रवाल 71.4% के साथ विद्यालय टॉपर, मोमिना कौसर 66.8% और आर्यन कुमार मेहता 66.4% के साथ क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं दसवीं कक्षा में 366 परीक्षार्थी भाग लिए जिसमें 2 असफल रहे।
95.2% के साथ रविकांत कुमार विद्यालय टॉपर रहा। दीपांशु पांडे 94% द्वितीय स्थान एवं सिबतेन राजा 92.2% के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने बताया कि विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष परीक्षा परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा। बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षक काफी प्रसन्न हैं। विद्यालय हर बार अपना नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है, चाहे वह शैक्षणिक शिक्षा की बात हो या फिर अन्य खेल गतिविधियों की। विभिन्न क्षेत्रों में संत मरियम के बच्चे अपना जौहर दिखा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि जल्द ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
Tags
पलामू