झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा पलामू में आयोजित एकदिवसीय चुनावी समीक्षा बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की प्रचंड जीत और उनके मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण पर बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की, जबकि संचालन सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया। इस बैठक में झामुमो के सभी पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने चुनावी परिणामों पर अपनी राय व्यक्त की। बैठक में झामुमो के आगामी महाधिवेशन और सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई। राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी, और कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री की सोच और जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो, जो माटी की पार्टी है, उसे झारखंड की जनता का व्यापक समर्थन मिला है। पलामू में महागठबंधन के उम्मीदवारों को तीन सीटों पर जीत मिली, जबकि झामुमो ने यहां चुनाव नहीं लड़ा था। फिर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया और सफलता दिलाई। सिन्हा ने यह भी कहा कि पार्टी का महाधिवेशन जल्द ही आयोजित होगा और इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा, उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। साथ ही राजेंद्र सिन्हा ने तरहसी प्रखंड कमिटी को भंग करने की घोषणा की, उन्होंने बताया कि तरहसी प्रखंड अध्यक्ष सहित पूरी कमिटी को अनुशासनहीनता के कारण भंग किया जाता है। बैठक के दौरान, व्यवसायिक मोर्चा के अध्यक्ष दीपू चौरसिया, मनोज कुमार , शाकिब, आरिफ अली सहित उनकी टीम ने अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को उनके शानदार नेतृत्व और जीत के लिए माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। बैठक में अन्य प्रमुख नेताओं जैसे कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी, मुन्ना सिन्हा, सुनील तिवारी, मनोज गुप्ता, चंदन सिन्हा, देवेंद्र तिवारी उपाध्यक्षज राकेश सिन्हा, बालकिशन उरांव, कमाल खान, रंजन चंद्रवंशी, असफर रब्बानी वरिष्ठ नेता अविनाश देव, हाजी ललन, संतोष मिश्रा, इकबाल अहमद, अतहर हुसैन, सुशील सिंह, संगठन सचिव उमा सिंह, नवीन सिन्हा, चंदन सिन्हा, नगर अध्यक्ष रणजीत जायसवाल, छोटू त्रिपाठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, आशुतोष विनायक, उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, मुकेश चौधरी, संगठन सचिव अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फ़जायल अहमद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, सचिव संजू देवी, उपाध्यक्ष, रजिया नियाजी मंजू देवी, सलोनी टोप्पो, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, सचिव सैयद फैजल, क्रीड़ा मोर्चा सचिव दीपक तिवारी, पीपरा प्रखंड राजन सिंह, सचिव सौरभ सिंह, हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, चैनपुर अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, नीतीश सिंह, लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष नवलेश मेहता, पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा, सचिव सुनील यादव, छतरपुर सचिव सन्नी कुमार, नौडीहा प्रखंड अध्यक्ष उदय पासवान, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष उदय भुइया, सदर प्रखंड अध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव गौतम कुमार चंद्रवंशी, पड़वा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव मेहता, नावा बाजार अध्यक्ष संजय सिंह खेरवार, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, उटारी प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता, बिश्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष इरफान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags
पलामू