पलामू। डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी सुनील मांझी की पत्नी सुमित्रा देवी उम्र 30 वर्ष को जमीन विवाद में गुरुवार की दोपहर फूफा ससुर पुरन सिंह और उनके परिजनों ने लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल महिला सुमित्रा देवी को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इलाज के बाद महिला के परिजन शहर थाना पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।