Palamu: मनीष सिंह ने रागिनी के साथ केक काटा और एक दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी

Dhananjay Tiwari
By -
0

प्रतिनिधि, पलामू : अपने अपने घरों में उत्सव तो सभी लोग मनाते हैं पर वो लोग खास होते हैं जो अपनी खुशियां जरूरतमंदों के बीच मनाते हैं। कुछ ऐसा ही किया विंध्याचल हास्पिटल के मालिक मनीष सिंह ने। दरअसल कल मनीष सिंह का जन्मदिन था जिसे उन्होंने वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही टीम के साथ मनाया। कल ही यहां शिक्षा पाने वाली रागिनी का भी जन्मदिन था। मनीष सिंह ने कल रागिनी के साथ केक काटा और एक दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अनोखे जन्मदिन के उत्सव को देखकर बाकी बच्चियां भी प्रफुल्लित थीं और सबने मनीष सर के इस कदम की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि ऐसे ही चंद नेक लोगों की बदौलत दुनिया टिकी है ,ऐसे लोग सभी के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। इस अवसर पर विवेक वर्मा, राहुल, शैलेश जी ,राकेश  जी, मुस्कान, वर्षा, आकांक्षा, सृष्टि, चांदनी और सुमन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)