Palamu: झामुमो पलामू जिला समिति के स्थानीय जिला कार्यालय के प्रांगण में सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की

Dhananjay Tiwari
By -
0

झामुमो पलामू जिला समिति के स्थानीय जिला कार्यालय के प्रांगण में सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस मिलन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो अध्यक्ष Rajendra Prasad Sinha ने की और कार्यक्रम का संचालन झामुमो नेता अविनाश देव ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी #ममता_भुइयां जी भी उपस्थित थीं। #कांति_चंद्रवंशी और #बिन्दु_देवी के नेतृत्व में आई सभी महिलाओं को महिला मोर्चा की अध्यक्ष #सुशीला_मिश्रा ने झामुमो का अंगवस्त्र दे कर पार्टी में शामिल कराया। मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा "आप सभी महिलाओं का झामुमो पार्टी में स्वागत है, महिलाएं घर ही नहीं देश भी चलाना जानती हैं। आज जब हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren  जी जेल में हैं तब उनकी धर्मपत्नी श्रीमती #कल्पना_सोरेन जी पार्टी को मजबूती से नेतृत्व प्रदान कर रही हैं। और साथ ही ये सौभाग्य की बात है की इंडिया गठबंधन ने पलामू की बेटी श्रीमती ममता भुइयां जी को पलामू #लोकसभा_चुनाव_2024 से उम्मीदवार बनाया है। जल्द ही पलामू की बेटी सांसद में जाएगी और पलामू की महिलाओं बेटियों की आवाज बनेगी। पलामू लोकसभा प्रत्याशी ममता भुइयां जी ने अपने संबोधन में कहा "आधी आबादी का प्रतिनिधित्व हम महिलाएं करती हैं, अब वक्त है अपना हक लेने का। आज सबसे बड़ा मुद्दा है महंगाई और महिलाएं ही सबसे ज्यादा मंहगाई से जूझ रही हैं। आज जिस तरीके से महिलाओं का समर्थन मुझे प्राप्त हो रहा है इससे साफ पता चलता है की पलामू बदलाव चाहता है। इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी के रूप में मैं इस चुनावी मैदान हूं, मेरा #क्रमांक_2 पर लालटेन चुनाव चिन्ह है। आज #मजदूर_दिवस भी है और पलामू से मजदूर जिस तरीके से पलायन करते ये देख मुझे बहुत दुख होता है। सांसद बनते ही मैं पलामू के पलायन की समस्या को दूर करूंगी। भाजपा सत्ता में आ कर संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है।" इस कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, मुन्ना सिन्हा, उपाध्यक्ष @rakeshsinhajmm, कमाल खान, वरिष्ठ नेता हाजी ललन युवा मोर्चा अध्यक्ष @SunnyPalamu, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष सोनम खान, संगठन सचिव नवीन सिन्हा, नगर सचिव छोटू त्रिपाठी, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष @DEWANANDBHARDW3, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राजिया नियाजी, झामुमो में शामिल होने वाली महिलाओं में मंजू कुमारी, सोनी गुप्ता, सुशीला देवी, सीमा देवी, बिंदु देवी, संध्या देवी, उमा देवी, ममता देवी, सुलेखा देवी, तमन्ना कुमारी, आयुषी कुमारी, समीना देवी, सीमा देवी, प्रभा देवी, उषा देवी, जुबैदा बीबी, कौशर प्रवीण, जुलेखा बीबी, निकी देवी, ललिता देवी, चंदा देवी, रिंकी देवी, गुलाबी देवी, नीलम देवी सहित सैकड़ों महिलाएं थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)