Palamu JMM team is reaching every village: झामुमो के साथ चतरा में गठबंधन हुआ एकजुट : दीपक तिवारी

Dhananjay Tiwari
By -
0


✍️धनंजय तिवारी

चतरा लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव पहुंच रही पलामू झामुमो की टीम, एक मत होकर वोट देने की अपील

प्रतिनिधि, पलामू : झामुमो के कद्दावर युवा नेता दीपक तिवारी ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जननेता के एन त्रिपाठी के पक्ष में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर-पीतांबर पुर से लेकर, पदूमा, मनातू, चक तक जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पांकी के रतनपुर के अलावा मनिका विधानसभा क्षेत्र के बकोरिया, बरवाईया, बिहरा, अखरा, झरनाचौक, बखात समेत दर्जनों गांव का दौरा किया। हर टोले पर बस्ती के लोग उमड़कर उनकी बातों को सुन रहे हैं, एवं लोकसभा क्षेत्र की समस्या से अवगत करा रहे हैं। झामुमो नेता दीपक तिवारी से प्रभावित होकर  इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कृष्णानंद त्रिपाठी को विकल्प को तौर पर लोग देखने लगे हैं। इस दौरान माहताबुल्लाह, मिकू तिवारी, परवेज अख्तर जनता को इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने के लाभ से अवगत करा रहे हैं। विभिन्न पंचायतों में आयोजित जनसंपर्क के दौरान दीपक तिवारी ने बताया कि जनता को सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं रही है। पलामू में उम्मीदवार का विरोध ही चार सौ पार के नारे की ख्वाब को तोड़ दिया है। उसके विपरित चतरा में दिग्गज कांग्रेसी जननायक के एन त्रिपाठी को जनता अपना उम्मीदवार मानकर समर्थन दे रही है। पलामू से उठी इंडिया गठबंधन के पक्ष में लहर विरोधी खेमे में हलचल मचा रखी है। जिससे पांकी, मनिका, लातेहार, हंटरगंज समेत चतरा लोकसभा क्षेत्र की जनता अपनी आवाज के एन त्रिपाठी को बनाने के लिए तैयार हैं। यही समर्थन चार जून को झारखंड में विपक्षियों को पटखनी देगी। दीपक तिवारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रिमो लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सरकार में रहते हुए जनता का काम नहीं करने दिया गया। उन्हें षड्यंत्र कर जांच एजेंसी का दुरूपयोग कर जेल भेजने का घिनौनी राजनीति की गई। जिसका जवाब हम इंडिया गठबंधन को मजबूत कर दे सकते हैं। जिसमें सभी घटक दलों को जवाबदेही के साथ धरातल पर कार्य करना होगा। वहीं दीपक ने 20 मई को घर-घर से निकलकर बूथ पर जाकर एकमत होकर वोट देने की अपील की। दीपक तिवारी ने बताया कि पांच साल कोसने के बजाय एक दिन एकजुटता के लिए वोट देकर लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। आपका वोट ही झारखंड की लूटती अस्मिता को बचाने का एकमात्र उपाय है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)