रांची लोकसभा में 34 साल से भाजपा और कांग्रेस का कब्जा, परेशान जनता की तीसरा विकल्प निपु सिंह

Dhananjay Tiwari
By -
0


राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह रांची लोकसभा प्रत्याशी एवं रांची जिले के जाने-माने समाजसेवी निपु सिंह का चरित्र कोई पहचान का मोहताज नहीं है बचपन से नशा मुक्त झारखंड, भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड और अपराध मुक्त झारखंड के लिए लड़ाई लड़़ते आ रहे हैं । 

करीब एक महीना से निपु सिंह रांची जिले में सुनामी लहर की तरह चारों तरफ चर्चा में बने हुए है खासकर सहारा इंडिया में फंसे पैसों को लेकर एक साल से आंदोलन, पदयात्रा, विरोध प्रदर्शन करके चर्चित में आए हुए हैं और रांची लोकसभा में लगभग 34 साल से भाजपा और कांग्रेस के जोडी़ का कब्जा रहा इसके बावजूद संपूर्ण विकास से वंचित होना दुर्भाग्यपूर्ण है रांची राज्य की राजधानी होने के बाद भी विकास के मामले में अन्य राज्यों के राजधानी से काफी पीछे है इस परिस्थितियों में परिवर्तन बेहद जरूरी है जनता के सपने साकार करने की अपार क्षमता वाले निपु सिंह परिवर्तन के प्रहरी बन सकते हैं, आज तक रांची लोकसभा का विकास नहीं हो पाई है इससे जनता काफी परेशान और दुखी के साथ-साथ गुस्सा में भी है वह मन बना लिया है कि इस बार युवा प्रत्याशी और गरीबों का मसीहा और सभी लोगों के दिल का धड़कन, ईमानदार पुरुष निपु सिंह को रांची का सांसद बनाना है आपको बताते चले की निपु सिंह का महिलाओं में भी काफी पकड़ है वह माइक्रोफाइनेंस में काम कर के हजारों से अधिक महिलाओं को लोन दिया और उनको सशक्त बनाया इससे वह महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी हुए हैं और रांची लोकसभा में महिलाओं के बीच पकड़़ भी मजबूत बनी है । 

रांची लोकसभा में इस बार चौंकाने वाला फैसला आ सकता है सूत्रों के माने तो निपु सिंह रांची लोकसभा में छुपा रुस्तम निकल सकते हैं क्योंकि 34 साल से जनता कांग्रेस और भाजपा से तंग आ चुकी है और अब वह तीसरा विकल्प निपु सिंह की ओर देख रही है ।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)