पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में अलग-अलग वज्रपात की घटना में मंगलवार की दोपहर दो महिलाओं की मौत हो गई।पहली घटना पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव की है। सहदेवा गांव निवासी दिलीप मेहता की पत्नी आशा देवी उम्र 46 वर्ष मंगलवार की दोपहर अपने खेत पर धान रोप रही थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं दूसरी घटना पाटन थाना क्षेत्र के बसदह गांव का है।बसदह गांव निवासी कुणाल भुइयां की पत्नी ममता देवी उम्र 35 वर्ष भी मंगलवार की दोपहर अपने खेत में काम कर रही थी।इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजनों द्वारा उसे भी इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुसीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर दोनों शव का इंक्वेस्ट कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से दोनों महिलाओं के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।कुदरती कहर ने इन दोनों महिलाओं के परिवार को उजाड़ कर रख दिया।
Tags
पलामू