✍️ धनंजय तिवारी
पलामू जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। नावाबाजार अंचल में पदस्थापित अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि यह घूस की रकम इटको पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता से म्यूटेशन (नामांतरण) कार्य कराने के बदले मांगी गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीधे ACB पलामू से की थी। शिकायत के आधार पर ACB ने पहले मामले की जांच की, फिर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही अंचल अधिकारी शैलेश कुमार ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ धर-दबोचा। गिरफ्तारी के बाद शैलेश कुमार को ACB ने अपनी हिरासत में ले लिया है। साथ ही उनके सरकारी कार्यालय और निजी ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां से कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
Tags
पलामू