Palamu Loksabha Election: पलामू लोकसभा से एन डी ए प्रत्याशी बी डी राम भारी मतों से बिजय की ओर : आजसू,सतीश कुमार

Dhananjay Tiwari
By -
0


आजसू पार्टी के पलामू लोकसभा प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि 13 मई को  हमारे कार्यकर्ता हर गांव से जनता को मतदान करने के लिये अभी से प्रेरित करे, सुबह सुबह मतदान कराये।
पलामू लोकसभा में एनडीए प्रत्याशी बी डी राम भारी मतों से जीत दर्ज करेगें जनता ने मन बना ली है। झारखंड में इन्डिया गठबन्धन को तो वोट मांगने का नैतिक अधिकार भी नही है। जब लाखो झारखण्डी अलग राज्य के आन्दोलन मे अपनी सब कुछ निक्षावर कर रहे थे तो राष्ट्रीय जनता दल के महामहिम  लालू यादव अपने लाश पर झारखण्ड राज्य का निर्माण करा रहे थे। ये झारखण्ड आन्दोलनकारियो के दुश्मन थे।इन्हें झारखण्डी जनता से मतलब न उस समय था न आज है। इनकी गिद्ध दृष्टि झारखण्ड के  प्राकृतिक सम्पदा अकुत वन सम्पदा खनिज पदार्थ खदानों पर लगी थीं। कांग्रेस की भी यही हाल थी। झारखंड आंदोलन को बेचने वाले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और खरीदने वाले कांग्रेस के नरसिंह राव सरकार, और अन्त में शिबू सोरेन को भ्रष्टाचार के मुकदमा मे फसाने वाले यही कांग्रेसी। कल तक सडक पर जय श्री राम चिल्लाने वाली मोदी भक्त ममता भूईयां को टिकट नहीं मिला तो चारा चोरो के पार्टी मे शामिल होकर सांसद बनने की सपना देखने लगी। जनता सब जानती है जात पात की राजनीति करने वालों को नकार चुकी हैं। इन्डिया गठबन्धन के सभी दल झारखण्ड मे 5 साल राज्य में सरकार बना कर प्राकृतिक सम्पदा का दोहन किया अब मुखिया हेमंत सोरेन जेल में है इनके और भी मंत्री का जेल का फाटक इन्तजार कर रहा है। सांसद बीडी राम का 10 बर्ष का कार्यकाल कांग्रेसियों के 70 बर्ष के कार्यकाल पर भारी है। एन डीएनए झारखण्ड के 14 लोक सभा में भारी मतों से जितेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)