Palamu Loksabha Election: झामुमो के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां ने मेदिनीनगर में की रोड शो, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर की माल्यार्पण

Dhananjay Tiwari
By -
0

झामुमो के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां ने रोड शो किया। प्रत्याशी ममता भुइयां जी के साथ साथ सभी समर्थित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हजारों की भीड़ के साथ मेदिनीनगर शहर के बाजार होते हुए, पूरे नगर निगम का भ्रमण झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में किया। इस रोड शो में इंडिया गठबंधन के सभी नेता कार्यकर्ता पूरे जोश में नजर आ रहे थे। प्रत्याशी ममता भुइयां और इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने पूर्व मंत्री पुरनचंद जी, शाहिद भगत सिंह जी, भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर जी, डा. राजेंद्र प्रसाद जी और भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही सभी नगर निगम के सभी मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघर में भी प्रार्थना भी किया। झामुमो के नेतृत्व में हो रहे इस रोड शो में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक जी और राजद जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा जी भी उपस्थित थे। सभी नेताओं और प्रत्याशी का जगह जगह पर आम जनता ने फूल माला से स्वागत किया और रोड शो का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ भी हुआ। नेतृत्वकर्ता झामुमो अध्यक्ष श्री सिन्हा ने बताया "इस लोकसभा चुनाव में पलामू इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती ममता भुइयां जी प्रचंड बहुमत से जीत रही हैं। इंडिया गठबंधन की सभी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुटता के साथ मेहनत कर रहे हैं।" कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा "आज जिस तरह से मेदनीनगर की जनता ने गठबंधन की प्रत्याशी का स्वागत किया है और समर्थन दिया है ये अभूतपूर्व है। पलामू लोकसभा की जनता लालटेन का बटन दबा कर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती ममता भुइयां जी को जिताने वाली है"। मेदनीनगर की जनता से मिले अपार समर्थन से राजद प्रत्याशी ममता भुइयां जी काफी खुश नजर आई और उन्होंने कहा "पलामू लोकसभा  की जनता का आभार, सभी वर्गों से अपार समर्थन और आशीर्वाद मुझे प्राप्त हो रहा है। मैं सिर्फ विकास की बात करती हूं और पलामू लोकसभा के सभी वर्गों का विकास हो ये मेरा लक्ष्य है। मेरी लड़ाई सत्ता के लिए नहीं, बल्कि पलामू के बेहतर भविष्य के लिए है।"

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)