LokSabha Election: लातेहार जिला के बरियातू में इंडिया महागठबंधन की बैठक में चतरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार के एन त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर एक बैठक हुई

Dhananjay Tiwari
By -
0


✍️धनंजय तिवारी

प्रतिनिधि, लातेहार : जिले के बरियातू में इंडिया महागठबंधन की बैठक में चतरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार के एन त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर एक बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह लातेहार के लोकप्रिय विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा की भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है जिसे लेकर चुनाव में जाएँ अपने 10 सालों के किसी कार्यो को बताकर या अपने चुनावी वायदों में फेल साबित हुई।
भाजपा देश को बांटने का कार्य किया है वह मुद्दों से भटकाने के लिए तरह तरह के जुमलेबाजी करते हैं।
विधायक श्री राम ने कहा कि लोकतंत्र व संविधान खतरा में  है ,जिसप्रकार से  झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जिसप्रकार से जेल भेजा गया वह जग जाहिर है पूछताछ के बहाने गिरफ्तार किया गया। ED गिरफ्तार करने के प्रमाण नहीं दे सका, वहीँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को आचार संहिता लागू करने के बाद गिरफ्तार किया गया वह आप सभी जानते हैं जनता को बताना है भ्रस्टाचारियों का संरक्षक बन गए नरेंद्र मोदी जी यह सब लोग जान चुके हैं। विधायक श्री राम ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी जी को भारी मतों से जिताएँ।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा भाजपा को भगाना है देश व संविधान को बचाना है, देश को बांटने का काम भाजपाई कर रहे हैं ,इंडिया गठबंधन ही देश को सुरक्षित रख सकती है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी सुलझे हुए जानकार जुझारू प्रत्याशी हैं उन्हें भारी मतों से जिताएँ।
झामुमों लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा झारखंड विरोधी है लोकप्रिय हेमंत सोरेन सरकार जो जन जन के लिए कार्य कर रही थी कि भाजपा की मोदी सरकार को बर्दास्त नहीं हुई गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया बदला झारखंड वोट से लेने का मन बना लिया है।भाजपा ED CBI व IT का दुरुपयोग किया है।
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताकर भाजपा के गलत मंसूबों को  कुचल दें।
मौके पर लातेहार जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी, झामुमो लातेहार जिला सचिव शमशुल होदा, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष  आफताब आलम, लातेहार जिला परिषद सदस्य बिनोद उरांव, जीप सदस्य चंचला देवी ,प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सचिव सलाम अंसारी, अंकित पांडेय, दीपक कुमार,वारिश अंसारी, बरियातू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रीगन कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव, झामुमो बरियातू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, राजद बरियातू प्रखंड लव कुमार , अवधेश सिंह ,सुदेश्वर उरांव,गुडु सिंह ,महेंद्र प्रसाद,मो अख्तर, रणजीत कुमार, विश्वनाथ सिंह ,सुरेश गंझु, मो उजेफा आदी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)