मारवाड़ी युवा मंच ने मनाया पारंपरिक त्योहार गणगौर उत्सव

Dhananjay Tiwari
By -
0


प्रतिनिधि, पलामू :
बृहस्पतिवार को मारवाड़ी समाज की सभी महिलाओं ने मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में गणपति धर्मशाला में गणगौर उत्सव मनाया, इस दिन सभी महिलाएं मारवाड़ी समाज की विधि विधान से गणगौर पर्व इशर जी और गणगौर माता की पूजा करते हैं कार्यक्रम संयोजक विमल उदयपुरी ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि यह हमारे आराध्य भगवान शिव और गौरी के प्रतीक हैं एवं सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस पर्व को मानती हैं।

इस अवसर पर सुबह 6:00 से समाज की महिलाओं का आना शुरू हो गया गणपति धर्मशाला को आकर्षक ढंग से सजाया गया कोषाध्यक्ष संदीप केजरीवाल ने बताया कि शाम 4:00 बजे से विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी और इस शोभायात्रा से मारवाड़ी युवा मंच मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत करने का भी विचार बनाया है।

इस उत्सव में मंजू देवी पूजा शंघई सरोज सिंघानिया पूजा भिवानिया लवली मोदी पूजा दारूका रजनी उदयपुरी निधि केजरीवाल रीना लाठ मीणा लाठ अलका सिंघानिया प्रियंका सिंघानिया रुचि सिंघानिया दीपा सुशीला प्रिया लाठ अंजू वर्मा डिंपल शंघई श्वेता शंघाई ममता पोद्दार आरती शंघाई शीला शंघाई जूली उदयपुरी युवा मंच के सदस्य राकेश सुरेखा अरुण शंघई दीपक नेमाला केशव लाठज्ञानचंद भूत पुनीत लाठ विशाल महलका मनीष भिवानिया संदीप केजरीवाल एवं अन्य ढेरों की संख्या में उपस्थित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)