आज का युग सोशल मीडिया का युग है, हर राजनीति के क्षेत्र में अणुशक्ति का काम यदि कोई कर रहा है तो वह सोशल मीडिया है, सोशल मीडिया में वह शक्ति है जिससे भाजपा का 400 पार का संकल्प पूरा होगा : पंकज

Dhananjay Tiwari
By -
0

प्रतिनिधि, पलामू :
भाजपा जिला कार्यालय पलामू में पलामू लोकसभा के सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक का संचालन पलामू लोकसभा के सोशल मीडिया संयोजक सोमेश सिंह ने किया।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सोशल मीडिया के क्लस्टर प्रभारी पंकज पांडे उपस्थित रहे।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग सोशल मीडिया का युग है। हर राजनीति के क्षेत्र में अणुशक्ति का काम यदि कोई कर रहा है तो वह सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया में वह शक्ति है जिससे भाजपा का 400 पार का संकल्प पूरा होगा। हमारी पार्टी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए सोशल मीडिया से सशक्त कोई अन्य माध्यम नहीं है।
बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बातों को जन-जन तक सही रूप में पहुंचाया जा सकता है और सोशल मीडिया इसका बेहतर और सशक्त माध्यम है.  सरकार की योजनाएं और तकनीकी रूप से सरकार के हर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं  की बहुत अहम भूमिका होगी. इसलिए आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय रहने की आवश्यकता हैं।
पलामू लोकसभा के संयोजक विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि तय किया गया कि हर लोकसभा क्षेत्र में 1,000 सोशल मीडिया कार्यकर्ता और इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट बना उन्हें मीटिंग में बुलाया जाएगा क्षेत्र के सभी बूथों पर साइबर योद्धा तैनात किए जाएंगे। इन्हें बूथ समिति से लेकर पन्ना प्रमुखों तक के वॉट्सऐप ग्रुपों से जोड़ा जाएगा। इनके माध्यम से विपक्ष के झूठ को बेनकाब किया जाएगा। 
भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स बड़ा और अहम रोल निभाने वाले हैं। इसके लिए बीजेपी सोशल इन्फ्लुएंसर्स से संवाद करेगी। हर लोकसभा में 1000 का टारगेट किया गया है।
जिला सोशल मीडिया पर भारी सोमेश सिंह ने कहा कि आज के दौर में अपनी बातों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का सबसे बेहतर प्लेटफार्म सोशल मीडिया है इसलिए प्रधानमंत्री जी के 10 वर्षों के स्वर्णिम काल को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करना है लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का उपयोग आवश्यक है विपक्षी दलों के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को अधिक भ्रमित करते हैं जिन तक हमें सही बातों को पहुंचना है।
इस बैठक में मुख्य रूप से पलामू लोकसभा के सहसंयोजक अलखनाथ पांडे प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनोद सिंह उदय शुक्ला रविंद्र सिंह गढ़वा जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो पूर्व गढ़वा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी परशुराम ओझा रामप्रवेश सिंह जय दुबे रघुराज पांडे अरविंद सिंह सुनील पासवान सुरेंद्र विश्वकर्मा हैदर नगर मुखिया संतोष सिंह डॉक्टर अजय जायसवाल अनुज पांडे अभिमन्यु तिवारी सुशील सिंह महेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह अजय सिंह विपुल गुप्ता मनोज विश्वकर्मा अरुण मेहता सूरज विश्वकर्मा विशाल दुबे अभिषेक चोरसिया उपेंद्र तिवारी उदयनाथ विश्वकर्मा दशरथ यादव अभिषेक सिंह अभिषेक कुमार दीपक चौहान अनिल सोनी प्रदीप पासवान मनोज जायसवाल प्रीति गुप्ता अंतू यादव राजीव कुमार पांडे हेमंत पांडे सुभाष मेहता पंकज शर्मा रमाकांत मेहता सत्येंद्र सिंह गौतम कुमार धर्मेंद्र कुमार शंकर चंद्रवंशी धनंजय तिवारी संजय चंद्रवंशी अजीत कुमार चंद्रवंशी रिकेश ठाकुर अंकित सिंह रामजतन पासवान जितेंद्र यादव कमलेश उरांव सोमनाथ राम आनंद कुमार चंद्रवंशी चंदन कुमार सिंह एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)