प्रतिनिधि, धनंजय तिवारी
प्रतिनिधि, रांची : राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने गिरिडीह जिला राजधनवार में भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया |
उन्होंने राजधनवार मेघाबाद गांव में भगवान भास्कर को पूजा किया और सुबह में अर्ध्य दिया और श्री सिंह ने भगवान भास्कर से झारखंड में भ्रष्टाचारमुक्त और अपराधमुक्त को दूर करने की दुआ मांगी |
श्री सिंह ने कहा कि महापर्व छठ देश का सबसे बड़ा पर्व है हर हिन्दू को इस पर्व में भाग लेना चाहिए और भगवान भास्कर को अर्ध्य देना चाहिए और कहा कि भगवान भास्कर से दिल से जो मांगेंगे वह भगवान भास्कर हमें देते हैं और जो भगवान भास्कर को पूजा करता है उसको भगवान भास्कर हमेशा खुशहाल रखते हैं |