प्रतिनिधि, धनंजय तिवारी
प्रतिनिधि, पलामू : ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटमु में छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं (महिला/पुरुष) ने बांकी नदी में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ घाट पर लाईट टेन्ट एवं रोड पर लाईट की व्यवस्था की गई थी। छठ करने वाले सैकड़ो श्रद्धालु थे। सभी श्रद्धालु अपने घर से गाजे बाजे के साथ एवं छठ गीत गाते हुए छठ घाट पहुंचे। आस्था का पर्व छठ शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं में अंकित तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, मदन तिवारी, पंकज तिवारी, भोला तिवारी, अनिल तिवारी, अंन्तेज तिवारी, सोनू मेहता, श्याम सुंदर मेहता, ब्रह्मदेव तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। पूजा समिति के व्यवस्थापक सूरज तिवारी का आज जन्मदिन होने की वजह से लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया।