भाजपा जिला कार्यालय पलामू में एक महत्वपूर्ण मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई | Every home tricolor campaign


भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मेदिनीनगर के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय पलामू में एक महत्वपूर्ण मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में नगर मंडल के कार्यक्रम के प्रभरी प्रथम उपमहापौर मेदिनीनगर भाजपा नेता मंगल सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने की जबकि मंच संचालन जिला मंत्री सोमेश सिंह ने किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए  मंगल सिंह ने बताया कि  10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने एवं लोगों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का कार्य करना है  12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारी भी दी गयी कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नगर महामंत्री किशन मखड़िया ने किया।

इस बैठक में अविनाश वर्मा दुर्गा जौहरी महामंत्री विजय ठाकुर रीना किशोर ओमप्रकाश पप्पू जिला धर्मेंद्र उपाध्याय अविनाश सिन्हा स्वेताग गर्ग श्याम जी चौधरी वीरेंद्र सिन्हा पंकज जयसवाल मनीष वर्मान  रिंकू दुबे  दीपक सिन्हा गुड्डू बर्मन अनिल सोनी सुमिता सिंह शोभा सिंह आनंद कुमार निवेदन अग्रवाल नवीन अग्रवाल विकास गुप्ता संजय अमृत अग्रवाल  विवेक चौबे सूरज सोनी एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने