मगही, भोजपुरी एवं हिंदी को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेगा झामुमो : दीपक | Adding Magahi, Bhojpuri and Hindi languages


पलामू प्रमंडल के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नियुक्तियों में नहीं होगी परेशानी

विपक्षी दल भाजपा को नागवार गुजर रही झामुमो द्वारा राज्य का विकास

राज्य के लोकप्रिय पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा मगही, भोजपुरी एवं हिन्दी भाषा को जोड़ने हेतु दिया गया है पत्र

झारखण्ड राज्य में भाषा को लेकर विपक्ष द्वारा किए जा रहे राजनीति को लेकर झामुमो के युवा नेता दीपक तिवारी ने कहा कि पलामू प्रमंडल के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नियुक्तियों में कोई परेशानी नहीं होगी। मगही, भोजपुरी एवं हिंदी को जोड़ने के लिए झामुमो मुख्यमंत्री से आग्रह करेगा। मुख्यमंत्री से आग्रह के लिए झामुमो अपनी तैयारी कर ली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति जिला कमेटी, गढ़वा एवं वरिष्ठ सदस्यों की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। माननीय पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास के सभागार में जिला अध्यक्ष शंभू राम की अध्यक्षता में इसपर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श हुआ। यहां की जन भावनाओं को देखते हुए पलामू प्रमंडल के युवाओं के हित में हिंदी को जोड़ने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करने का निर्णय लिया गया है, ताकि पलामू प्रमंडल के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति हो सके। दीपक तिवारी ने कहा कि पलामू के युवाओं के उत्थान के लिए झामुमो तत्परता के साथ कार्य करते रही है। भाषा के मामले में विपक्षी दलों द्वारा राजनीति कर लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। दीपक  तिवारी ने बताया कि जिस दिन कैबिनेट में यह पारित हुआ था, उसी दिन राज्य के लोकप्रिय माननीय पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को मगही ,भोजपुरी एवं हिंदी भाषा जोड़ने हेतु पत्र दिया गया है।  

उन्होंने बताया कि भाषा के मामले पर गढ़वा के स्थानीय विधायक का  बयान मीडिया में आता है कि झामुमो के नेताओं का पलामू प्रमंडल में घुसने नहीं देंगे। ऐसी बयानबाजी कर अपने आप को जनता के बीच हल्का करने का काम किया है। भाषा के मुद्दे पर स्थानीय विधायक आज गंभीर होते, तो बयानबाजी के जगह आमरण अनशन पर बैठते न कि राज्य में विकास कर रही झामुमो को उनके द्वारा जनविरोधी बताया जाता।

यहां के स्थानीय विधायक विकास पर ध्यान न देकर लोगों को भ्रमित करने एवं ठगने का काम किया जा रहा है। अपने लाभ के लिए आमजनों को धमकाया जा रहा है। अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। उनकी मनमानी एवं गलत मनसा झामुमो पूरी नहीं होने देगी।  स्थानीय विधायक होने के नाते जन समस्याओं के निदान के लिए उन्हें ठोस कदम उठाना चाहिए और आज उन्हें विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन वे खुद भ्रष्टाचार में गोते लगा रहे हैं। 

दीपक तिवारी ने कहा कि माननीय पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की जनता के हक एवं अधिकारों के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो जमीन स्तर की पार्टी है। वह प्रत्येक नागरिक की सुविधाओं का ख्याल रखती है। वहीं जनसमस्याओं के निदान हेतु हमेशा से तत्पर रही है।

झामुमो राज्य में विकास कर रही है। अपनी कार्यो के बदौलत जनता के विश्वास पर खरा उतर रही है। यह सब विपक्षी दल भाजपा को नागवार गुजर रही है। वे खुद तो राज्य को विकास में पीछे छोड़ा था, अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्ववाली झामुमो की सरकार राज्य में विकास कर रही है, तो विपक्षी दल सहयोग करने के बजाए राजनीति करने में जुट गई है। विकास के हर रास्ते में अड़ंगा लगाने का कार्य हो रहा है। विपक्षी दल भाजपा राज्य के आदिवासी समाज, सामान्य एवं गरीब परिवार के साथ-साथ सभी वर्गो एवं समाज विरोधी रवैया अपना रही है। यह नहीं चाहती की पलामू एवं राज्य का विकास हो। दीपक तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हर तबके की समस्याओं का ख्याल रखते हैं। मुख्यमंत्री कई ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिसका सीधा लाभ पाकर आम व्यक्ति अपना उत्थान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में सभी लोगों की भागीदारी होनी चाहिए न की विकास के नाम पर राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा भाषा के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रही है। जबकि पलामू ही नहीं राज्य के प्रत्येक व्यक्ति एवं समाज के उत्थान के लिए झामुमो हमेशा से प्रयत्नशील रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने