भागवत कथा के चौथे दिन एक झलक दिखलाये वो, दीवाना बनाये वो, एक झलक दिखलाते हुए बाकी बिहारी के बोल पर जमकर झूमे भक्तजन |Srimad Bhagavad Katha


पलामू के डालटनगंज रेडमा स्थित ठाकुरबाड़ी में चल रहे श्रीमदभगवद कथा के 17 वां अधिवेशन चौथे दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा व्यास स्तुति दीदी जी ने मंगलाचरण और भजन संकीर्तन के साथ कथा आरम्भ किया। प्रवचनकर्ता स्तुति दीदी जी ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अद्भुत वर्णन सुनाया। श्रीकृष्ण के माखन चोरी और गोपियों के साथ उनकी लीलाओं ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। गवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं हमें यह सिखाती हैं कि सच्चा आनंद न केवल भौतिक चीज़ों में है, बल्कि परमात्मा की भक्ति में है। आज कथा में गजेंद्र मोक्ष का प्रसंग भी सुनाया गया। प्रवचनकर्ता ने बताया कि यह प्रसंग मानव जीवन की कठिन परिस्थितियों में भगवान की शरण में जाने का महत्व सिखाता है। यह कथा सुनकर ऐसा लगता है कि भगवान स्वयं हमारे जीवन में आकर मार्गदर्शन कर रहे हैं। हर दिन एक नई सीख मिल रही है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में भक्तो की भीड़ उमड़ी थी। भजन-कीर्तन और प्रवचन के बीच भक्त झूम उठे। श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्म का गहरा अनुभव किया। कथा व्यास स्तुति दीदी जी भजन पर झलक दिखलाये वो, दीवाना बनाये वो, एक झलक दिखलाते हुए बाकी बिहारी के बोल पर भक्तजन काफी झूमे। मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी, संगरक्ष विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी नितेश तिवारी, रूपेश तिवारी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने