death anniversary of lord birsa munda: आजसू पार्टी के ओर से भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि मनाई गई

Dhananjay Tiwari
By -
0

पलामू।
भगवान बिरसा चौक स्टेशन रोड मेदिनीनगर में आजसू कि ओर से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि मनाते हुए पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दी गई।
दो मिनट का मौन रखा कर श्रध्दांजलि सभा की गयी। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने कहा कि झारखण्ड राज्य का अस्तित्व बिरसा भगवान के बिचार के. बिना अधूरा है। इन्होंने कहा कि पलामू जिला प्रशासन कि भुमिका निसंदेह सवालों के घेरे में है। पलामू में एक मात्र बिरसा भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण तो दुर कि बात, निगम सफाई भी नहीं करवाया। जितनी भी निन्दा की जाय कम है। केन्द्रीय सचिव ईन्तयाज अहमद नजमी ने कहा कि पुण्य तिथि पर संकल्प लिया गया कि भगवान बिरसा मुंडा की आदर्श पर चलकर झारखण्ड नव निर्माण के आन्दोलन को तेज कर बिकास की अलख जगाना है।
बिकेश शुक्ला केन्द्रीय सचिव ने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य के आन्दोलन मे लाखों लोग ने प्रताड़ित हुए हैं। हजारों ने सहादत दी है आज पुण्य तिथि पर सपथ लेकर आन्दोलनकारियो के मान सम्मान व स्वाभिमान के संघर्ष के मशाल को जलाकर बेहतर राज्य के सपनो को साकार करे। युवा आजसू के नेता अभिशेख राज ने कहा कि आज झारखण्ड के युवाओं के भविष्य के लिए राज्य के नौजवानों को सड़क पर उतर कर ही बिरसा मुंडा के स्वावलंबी राज्य की स्थापना के लिए बढना होगा। राहुल मिश्रा ने कहा कि आज संकल्प लेने का अवसर है छात्र नौजवानों को गोलबंद होकर खुशहाल झारखण्ड की नवनिर्माण हो जहाँ लुट झुठ अपराध भ्रष्टाचार की कई नामो निशा न हो।
कार्यक्रम मे आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव बिजय मेहता, बबलू गुप्ता, केन्द्रीय सदस्य तुलसी शुक्ला व युवा आजसू व आजसू छात्र संघ के शमीर तिवारी कमल शुक्ला रंजीत पाण्डेय राहुल पाण्डेय  जिम्मी हिमान्सु जी शैलेन्द्र पाण्डेय रोहित जी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)