Palamu: शिक्षाविद् मुख्यदेव उपाध्याय के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच किया गया वस्त्र वितरण

Dhananjay Tiwari
By -
0

शिक्षाविद् मुख्यदेव उपाध्याय के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया गया. बताते चलें कि शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले शिक्षाविद मुखदेव उपाध्याय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे. समाज के लिए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए लोग उन्हें याद कर भावुक हो गए. मौके पर समाज सेवी विकास दुबे और उपाध्याय परिवार के द्वारा जरूरतमंदो के बीच वस्त्र एवं प्रसाद वितरण किया गया एवं भविष्य में भी कई मौकों पर इस तरह के कार्यक्रम उनके नाम पर करने का संकल्प लिया गया. मौके पर श्याम दास सिंह यादव ने बताया की बाबा ने जो समाज के लोगो के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किया वह पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी पड़वा प्रमुख गीता मेहता ने बताया की बाबा के पद चिन्हो पर चलने की जरूरत वही चिंटू दुबे ने कहा कि  बाबा के कार्यों को आजीवन याद रखा जायेगा, मौके पर रजनीकांत उपाध्याय उदित उपाध्याय बुचन उपाध्याय लालो तिवारी महेंद्र दुबे अजय उपाध्याय अशोक उपाध्याय अजीत रंजन अमितेश रंजन रिशु रंजन अनूपरंजन राहुल उपाध्याय अर्पित कुमार पुलकित तिवारी अभिमान रंजन गजेंद्र शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)