Palamu: पर्यावरणविद कौशल किशोर ने अपने पुत्र के जन्मदिन व अपनी शादी की सालगिरह पर किया पौधरोपण, कहा' जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए अपने धर्म के साथ लोगों को अपनाना होगा पर्यावरण धर्म

Dhananjay Tiwari
By -
0



✍️धनंजय तिवारी

प्रतिनिधि, पलामू : मेदिनीनगर शहर के बाईपास रोड स्थित केपीजे कंपलेक्स के पीछे पर्यावरण भवन के उपरी तल के अकाश बाग में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने अपने बड़े पुत्र अरुण कुमार जायसवाल के जन्मदिन व  अपनी शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए पर्यावरण धर्म के तहत थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधा लगाया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को पर्यावरणविद ने पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मन्त्रों की शपथ भी दिलाई। पौधरोपण के बाद उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर जलवायु परिवर्तन रोकने की दिशा में ठोस व कारगर कदम नहीं उठाए गए तो लोगों को जल संकट के साथ ऑक्सिजन की समस्या से भी जूझना होगा। उन्होंने कहा कि अगर इस पर काबू पाने के लिए सामुहिक प्रयास नहीं किया गया तो यहां सब कुछ अनियंत्रित हो जाएगा जिससे ब्रह्मांड के 84 लाख योनि जीवों पर खतरा बढ़ जाएगा। संस्था के प्रधान सचिव और ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल ने कहा कि यह आकाश बाग का उद्घाटन 2006 में सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी के करकमलों द्वारा  किया गया था। 
छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि उनके पिता सह पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने अपने जीवन के बहुमूल्य समयों में से वक्त  निकाल कर  पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कारीबन कर एक मानक स्थापित किया है। इतना ही नहीं उन्हें इन कार्यों के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी अबतक  60 अवार्ड मिले चुके हैं।   प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल ने कहा है कि जन्मभूमि छतरपुर के ग्राम पंचायत डाली बाजार और डाल्टनगंज शहर में उनके परिवार के कुल  33 सदस्य रहते  हैं। परिवार के सभी सदस्य अपने धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म को अपना लिया है। जिससे जीवन के हर महत्वपूर्ण मौके पर परिवार के सभी सदस्य मिलकर पौधरोपण पर कार्यक्रम का जश्न मनाते है। 
मौके पर कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, टूटू जायसवाल, सुमित जायसवाल,आराध्या जायसवाल, मिठू सिंह, पिंकी सिंह, प्रभा सिंह परमानंद मंडल, हेमा सिंह, प्रभा देवी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील प्रजापति,आशिका, रामू, छोटू,आद्रिका, अनुषा, संतोष प्रजापति आदि लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)