Palamu: पौधरोपण से धरती माँ व पिंड पानी से मृतक की आत्मा को मिलेगी शांति : कौशल, अमित

Dhananjay Tiwari
By -
0

प्रतिनिधि, पलामू : विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल व जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने छतरपुर अनुमंडल के हेसला गांव निवासी स्व जगदीश पासवान के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनकी आत्मा के शांति के लिए उनके परिजनों के साथ  जायफल का पौधा लगाकर  कार्यक्रम को  न सिर्फ यादगार बनाया बल्कि श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम में शामिल परिजनों को पर्यावरणविद ने पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्र की शपथ भी दिलाई। वहीं पर्यावरणविद व जिला पार्षद अमित ने छतरपुर के ही मनहु गांव में जाकर नरेश रजक के साथ दुख दर्द बांटते हुए उन्हें ढाढस बंधाया। उनके पुत्र निशांत कुमार रजक की मौत 26 अप्रैल को कुंआ में गिरने से हो गयी थी।  पर्यावरणविद श्री कौशल ने कहा कि अर्थ के लिए हो रहे अनर्थ व मानवी भूलों के कारण धरती से डायनासोर सहित कई जीव समाप्त हो गए । वहीं  कई समाप्ति के कगार पर हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि केवल भारतवर्ष में 1372 प्रजाति के पौधे असुरक्षित और अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं । धरती पर रहने वाले जीवों की 37 फ़ीसदी  प्रजातियां और पानी में रहने वाले जीवो की 47 फ़ीसदी प्रजातियां और 1147 प्रकार के मछलियों की प्रजातियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है । यही कारण है कि जलवायु परिवर्तन तेजी हो रहा हैं। जिससे कई तरह के प्राकृतिक आपदा दुनिया भर में हो रहे हैं । कहीं भीषण गर्मी तो, कहीं ग्लेशियर का अप्रत्याशित पिघलना । उन्होंने कहा कि  15 दिनों के अंदर चीन, दुबई, ओमान और इंग्लैंड में गर्मी के दिनों में भी हुई भारी बारिश से  जहां जीवन अस्त-व्यस्त  हो गया है। वहीं कई जगहों पर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ये सारी तबाहियां जलवायु परिवर्तन के ही दुष्परिणाम  के कारण हो रहे है। 
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में हो रहे प्राकृतिक आपदा को रोकना है तो दुनिया भर के तमाम लोगों को अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रो  को अपने दिनचर्या में शामिल करना होगा। क्योंकि पौधरोपण के अलावे इससे बचने के लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि पर्यावरण बचाने के लिए धरती के 33% भूमि सघन वन चाहिए 
 पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि केवल सेजिया दान से नहीं  बल्कि पौधा दान से भी मृतक की आत्मा की शांति मिलती है।
मौके पर स्व जगदीश पासवान के धर्मपत्नी फूल कुंवर , पुत्र अनिल पासवान, सुशील पासवान, सुनील पासवान, सुधीर पासवान डाली बाजार पंचायत के उप मुखिया अफजाल अंसारी, सचिन पांडेय, डॉ आया राम , बसंत विश्वकर्मा,विंध्याचल पासवान, अजय पासवान, प्रदीप पासवान, लक्ष्मण पासवान, अरविंद पासवान, परशुराम पासवान, बैजनाथ पासवान, परमानंद पासवान,उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)