Palamu: राजीव गांधी देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत : बिट्टू पाठक

Dhananjay Tiwari
By -
0


पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैस रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के अध्यक्षता में भारत रत्न  देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माला फूल अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं कांग्रेस जनों ने उनके पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी 21वीं सदी के भारत के निर्माता थे उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया जिसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है सूचना प्रौद्योगिकी दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांति ले आए 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार देकर युवाओं के  हृदय सम्राट बन गए  गांव को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था लागू किया शिक्षा का आधुनिकरण किया भारत को कंप्यूटर युग में प्रवेश कराया राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्री काल में कई बड़ी योजनाओं को लागू किए थे राजीव गांधी को झारखंड की जनता हमेशा याद रखेगी राजीव गांधी जी के बिना यह देश की कल्पना करना अधूरा है देश अगर आधुनिकरण हुआ है इसका देन स्वर्गीय राजीव गांधी जी का है। पूरे देशवासियों के दिल में धड़कते हैं और बसते हैं राजीव गांधी जी मौके पर प्रमुख रूप से शमीम अहमद रायन ईश्वरी प्रसाद सिंह मिथिलेश कुमार सिंह जितेंद्र कमलापुरी गिरजा राम राजेंद्र अग्रवाल इंदु भगत अजय साहू नसीम खान रामानंद पाठक अनिल सिंह मुकेश सिंह अशोक पासवान उमेश यादव अखिलेश मांझी भूमिती नारायण पाठक मनोज चंद्रवंशी इत्यादि लोगों उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)