Palamu: आप लोग सपरिवार मतदान कर,उत्सवी माहौल में लोकतंत्र के इस महान पर्व को सफल बनाएं : आयुक्त

Dhananjay Tiwari
By -
0


पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्री बालकिशुन मुंडा ने शुक्रवार को पलामू जिला के समाहरणालय के दूसरे तल्ले में बनाये गए सुविधा केंद्र में पोस्टल बैलेट से मतदान किया। उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करना, लोकतंत्र में अपनी सीधी भागीदारी का प्रमाण है। मैंने मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया अब आम जनमानस भी लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दें।  

उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ में देश के भविष्य की जिम्मेवारी है। उनकी भागीदारी से लोकतंत्र को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने समस्त प्रमंडलवासियों से आह्वान किया कि वे अपने मतदान तिथि को अपने मतदान केन्द्र पर सपरिवार जाकर उत्सवी माहौल में मतदान करें और चुनाव का पर्व, देश का गर्व को सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)