Palamu LokSabha Public Relations Campaign: मेदिनीनगर सदर प्रखंड में दीपक और देवेंद्र का सघन जनसंपर्क अभियान, इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील

Dhananjay Tiwari
By -
0

प्रतिनिधि, पलामू :
इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान के लिए पलामू लोकसभा क्षेत्र के मेदिनीनगर सदर प्रखंड क्षेत्र में झामुमो के युवा नेता दीपक तिवारी एवं वरिष्ठ नेता देवेंद्र तिवारी ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान चियांकी, सुआ, कौड़िया, पोखराहा पंचायत के विभिन्न गांव टोलों का दौरा कर झामुमो कार्यकर्ताओं, आम जनमानस को गठबंधन की प्रत्याशी ममता भूईंया को वोट देने की अपील की। इस दौरान लोगों ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। मौके पर दीपक तिवारी ने बताया कि पलामू हर बार छला गया है, यही वजह है कि इस बार किसी की लहर नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में जनता वोट करने के लिए तैयार है।

पलामू की धरती भाजपा के झूठे वादों का जीता-जागता प्रमाण है। दीपक ने व्यंग्य करते हुए कहा कि डर है कि चार मई को कहीं मंडल डैम का उद्घाटन की घोषणा मत हो जाए। पलामू के लोगों को फिर से झूठा दिलासा को सुनना पड़ेगा। वहीं झामुमो के वरिष्ठ नेता देवेंद्र तिवारी ने बताया कि इंडिया गठबंधन के पक्ष में भाड़े के कार्यकर्ताओं का साथ नहीं है, इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के सच्चे सिपाही जमीनी स्तर पर गठबंधन को झारखंड में जिताने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। पलामू में गठबंधन की उम्मीदवार ममता भूईंया की जीत साबित करेगी कि झामुमो के साथ जनता खड़ी है। मौके पर परवेज अख्तर, शहबाज अंसारी, देवकुमार सिंह, नरेश सिंह, विनोद चौधरी, असलम अंसारी, तपेश्वर मिस्त्री, अफजल अंसारी, अख्तर अंसारी, मुबारक अंसारी, रामराज साव, ताहिर अंसारी, राम प्रवेश सिंह समेत दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों ने इंडिया गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)