Palamu Loksabha Election: पलामू की बेटी की आवाज दिल्ली में गूंजेगी : झामुमो,राजेंद्र सिन्हा

Dhananjay Tiwari
By -
0

झामुमो ने रामगढ़ प्रखंड के कई इलाकों में इंडिया गठबंधन के पलामू लोकसभा उम्मीदवार ममता भुइयां के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया और विभिन्न जगहों पर रात्रि चौपाल आयोजित किया। नावाडीह और सरजा में बैठक हुआ, उलडंडा और नेउरा में रात्रि चौपाल का आयोजीत किया गया साथ सबों ने निलांबर - पीताम्बर के वंशज से भी मुलाकात की और लोक सभा के महागठबन्धन प्रत्याशी ममता भुइयाँ के पक्ष में लालटेन छाप पर वोट देने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया और संचालन सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया। सभी ग्रामीणों ने झामुमो पलामू के सभी नेताओं का स्वागत गर्मजोशी से किया और ममता भुइयां को समर्थन देने का वादा किया। बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिन्हा ने लोगों से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां जी को वोट देने की अपील करते हुए कहा "झारखंड का बेटा हेमंत सोरेन जी, झारखंड में विकास की गंगा बहा रहे थे और उन्होंने केंद्र की सरकार से जब उनके द्वारा रोक गए एक लाख छत्तीस हजार करोड़ झारखंड का हक मांगा तो उन्हें केंद्र की सरकार ने जेल में डाल दिया। भाजपा नहीं चाहती है की एक आदिवासी का बेटा नेतृत्व करे। आज पलामू की बेटी चुनावी मैदान में है और उसकी आवाज दिल्ली में गूंजेगी। आप सबों से मेरी अपील है की ममता भुइयां जी जिनका चुनाव चिन्ह लालटेन हैं उन्हें भारी मतों से विजई बनाएं और सांसद बना कर दिल्ली भेजें। मोदी सरकार अगर दुबारा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी, आरक्षण खत्म कर देगी। ये वक्त है भाजपा की तानशाही सरकार से लोकतंत्र को बचाने का।" झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी और वरिष्ठ नेता अविनाश देव ने भी संबोधित करते हुए कहा "पलामू किला का परचम दिल्ली के लाल किला पर फहराना है, पलामू की बेटी जब दिल्ली के सांसद में गरीबों की आवाज उठाएगी तब पलामू के गरीबों को न्याय मिलेगा। इस जनसंपर्क अभियान में उपाध्यक्ष बालकिशन उरांव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, सचिव आशुतोष विनायक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फजयाल अहमद,  वरिष्ठ नेता हाजी ललन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, उपाध्यक्ष राजिया नियाजी, युवा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष सलोनी टोप्पो, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष उदय भुइया, बनारसी सिंह खरवार, बिरसा मुंडा, ललन प्रजापति और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)