Palamu: डालटनगंज नगर निगम वार्ड न0 23 के वार्ड आयुक्त निरंजन कुमार उर्फ लाल बाबु नही रहे

Dhananjay Tiwari
By -
0


लाल बाबु के निधन की खबर मेदिनीनगर को स्तंभ कर दिया। मेदिनीनगर लोकसभा चुनाव के दिन बेलवाटिका चौक के पास एक आटो रिक्शा ने धक्का मार दिया था। बेहतर चिकित्सा के लिए डालटनगंज से रांची रेफर कर दिया गया। लगातार बेहोशी के हालात मे थे। कल शाम इनकी देहांत रिम्स राचीं मे हो गई। अभी इनका पार्थिव शरीर बेलवाटिका मे पहुची है। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने कहा कि लाल बाबु को खोना एक होनहार युवा को खो कर समाज को बड़ी क्षति हुई है। 6भाई और दो बहन मे सबसे छोटा था। जनता के बीच इनकी स्वच्छ छवि और मेहनती इन्सान के रूप में मे था। शोक संवेदना प्रकट करने के लिए घर पर ताता लगा हुआ है। चन्द्रवंशी समाज के नेता रंजन कुमार सिंह अधिवक्ता ने कहा कि हम अपने समाज के बेहतर इन्सान व होनहार युवक को खो दिया है। निकट भविष्य में इसकी भरपाई संभव नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)