death of animals: तीन पशुओं की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई

Dhananjay Tiwari
By -
0


✍️धनंजय तिवारी

प्रतिनिधि, पलामू : जिले के सतबरवा थाना अन्तर्गत सदर प्रखण्ड के दुबियाखाड के निकट एक मवेशी से लदा बोलेरो पिक अप वाहन संख्या WB 37E 2486 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें कुल 8 पशु लदे थे। जिसमें 6 गाय और 2 बाछी थे। दुर्घटना में 3 पशुओं की मौके पर मौत हो गई। मृत पशुओं में एक गाय और 2 बाछी सम्मिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी सतबरवा डॉ तौफीक अहमद, प्रखण्ड पशु पालन पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर डॉ अनुप विलियम लकड़ा, सहयोगी राजा राम, सुरेश विश्वकर्मा मौके पर घायल पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा की गई। थाना प्रभारी के निर्देश पर घायल पशुओं को खामडीह मनोरमा गोपाल गौसेवा आश्रम (गौ शाला) में शिवेंदु वर्मा की देख रेख में सौंपा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)