Palamu: एन डी ए का बैठक सम्पन्न, बी डी राम को भारी मत से जिताने का संकल्प : आजसू, सतीश कुमार

Dhananjay Tiwari
By -
0

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में सांसद प्रत्याशी बी डी राम के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में आजसू पार्टी के नेतृत्वकारी साथियो व लोजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे मौजूद थे। आजसू पार्टी के लोकसभा प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि हम सब मिलकर एन डी ए प्रत्याशी बी डी राम को कीर्तिमान मतों से जिताने मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कल 24 अप्रैल को नामांकन में पलामू गढवा जिला से काफी संख्या में हमारे कार्यकर्ता शिवाजी मैदान मेदिनीनगर में शामिल होंगे। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव बिकेश शुक्ला बबलू गुप्ता बिजय मेहता तुलसी शुक्ला व भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी आशिष सिन्हा धर्मदेव यादव व लोजपा के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे मौजूद थे। सासंद प्रत्याशी बिष्णु दयाल राम ने कहा कि हम मिलजुल कर चुनाव लड कर राष्ट्र के निर्माण में अपना भुमिका दर्ज करायेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)