palamu loksabha election: पलामू लोकसभा प्रत्याशी बी डी राम के जीत के लिये आजसू पार्टी के नेतृत्वकारी साथियो ने रणनीति पर चर्चा की : सतीश

Dhananjay Tiwari
By -
0

पलामू लोकसभा व चतरा लोकसभा में एन डी ए प्रत्याशी की जीत के लिए आज आजसू पार्टी के लोक सभा प्रभारी सतीश कुमार के आवासीय कार्यालय में नेतृत्वकारी साथियो की बैठक की गयी। बैठक में सतीश कुमार ने कहा कि पलामू लोकसभा में एनडीए प्रत्याशी बी डी राम को अब तक के सभी चुनाव से रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने के लिए सभी प्रखंड प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष सभी पंचायत समिति ग्राम समिति व चुल्हा प्रमुख हर घर में जाकर केन्द्र सरकार के जन उपयोगी योजना को बताना है। इन्डिया गठबन्धन के झुठ फरेब लुट भ्रष्टाचार को जनता को अवगत कराने है।
केन्द्रीय सचिव इम्तियाज अहमद नजमी ने कहा कि हम झारखण्ड के 14 लोक सभा में भारी अन्तराल से जीत दर्ज कराने की तैयारी है।
बिकेश शुक्ला केन्द्रीय सचिव ने कहा कि इन्डिया गठबन्धन मे आपस मे ही एकजुटता नही है। हमारी गठबन्धन को इसका भरपूर फायदा मिलने जा रहा है।
बिजय मेहता केन्द्रीय सचिव ने कहा कि हमारी गठबन्धन को फुल और फल पर जनता का भरपूर साथ देगी भाजपा भारी मतों से जीत हासिल करेगी।
बबलू गुप्ता ने कहा कि पलामू लोकसभा में गरीब मजदूर किसान छात्र नौजवान महिलाओं को व सभी वर्गों के लिए केन्द्र सरकार के योजनाओं को प्रचारित  करने है।
तुलसी शुक्ला ने कहा कि लोक सभा के गढवा व पलामू के हर गांव में एनडीए का परचम लहरेगा।
केन्द्रीय सदस्य लौकेश सिंह ने हुसेनाबाद मोहम्मदगंज छतरपुर चैनपुर में दौरा कर जनता का एक मात्र पसंद बीडी राम  को ही पसंद करते हैं। जीत बड़ी होगी।
हमारे गढवा जिला व पलामू जिला के सभी प्रखंड के अध्यक्ष व सचिव व कमिटी सिमित संसाधन मे लोग लग गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)