बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा नहीं रहे, jharkhand के धनबाद में हुआ हादसा...

Chandan kumar
By -
0
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा नहीं रहे, jharkhand के धनबाद में हुआ हादसा...


धनबाद(Jharkhand ): बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता और जीजा मुन्ना तिवारी सड़क हादसे के शिकार हो गये। यह हादसा धनबाद के निरसा इलाके में हुआ। हादसे में पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की जान चली गई, वहीं बहन सरिता की हालत चिंताजनक बताई गई। 


उन्हें धनबाद के SNMMCH अस्पताल से किसी बेहतर अस्पताल में ले जाने की तैयारी की जा रही थी। दोनों पति-पत्नी बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा के रास्ते चितरंजन जा रहे थे। उनकी कार तेज रफ्तार में एक डिवाइडर से टकरा गई। कार मुन्ना तिवारी खुद चला रहे थे। परिवार के लोग एवं अन्य नाते-रिश्तेदार धनबाद पहुंच गये थे।


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मुन्ना तिवारी चितरंजन में रेलवे में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी रेलवे की जीएम ऑफिस में थी। वह छुट्टी पर अपने घर गोपालगंज गये थे। गोपालगंज से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। उनके रिश्तेदार के द्वारा घटना की जानकारी बॉलीवुड के कलाकार पंकज त्रिपाठी को भी दी गई। इस हादसे के बाद उन्हें चाहने वाले लोग बेहद दुखी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)