झामुमो सचिव सन्नू सिद्धिकी और अन्य मुस्लिम नेताओं ने प्रेस विज्ञपति जारी कर जानकारी दी की वो इस बार उन्होंने ईद नहीं मनाने का निर्णय लिया है

Dhananjay Tiwari
By -
0


प्रतिनिधि, पलामू :
झामुमो सचिव सन्नू सिद्धिकी और अन्य मुस्लिम नेताओं ने प्रेस विज्ञपति जारी कर जानकारी दी की वो इस बार उन्होंने ईद नहीं मनाने का निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झामुमो के कार्यकर्ताओं ने इस बार होली भी नहीं मनाई थी, जबकि होली मिलन समारोह झामुमो द्वारा धूमधाम से मनाई जाती थी। साथ ही सन्नू सिद्धिकी सहित सभी मुस्लिम नेताओं ने ईद नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

सचिव सन्नू सिद्धिकी ने बताया " ईद की नमाज पढ़ना फर्ज है इसलिए ईद की नमाज पढ़ी जाएगी और हमारे नेता हेमंत सोरेन जी की सलामती दुआ भी की जाएगी। आज पूरे झारखंड वासियों के मन में उदासी है, इसलिए हम सबों ने मिलन समारोह नहीं करने का निर्णय लिया है। लेकिन जिस दिन माननीय हेमंत सोरेन जी जेल से बाहर निकलेंगे इस दिन हम सब होली, दिवाली और ईद एक साथ धूमधाम से मनाएंगे।"

झामुमो उपाध्यक्ष असफर रब्बानी ने कहा "हमारे प्रिय नेता आज जेल में हैं और भाजपा द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है, परिवार का एक सदस्य हमारे साथ नहीं है, ऐसे में झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा ईद नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है।"

वरिष्ठ नेता बबलू शाहनवाज और संगठन सचिव शाहबाज खान ने कहा "हेमंत सोरेन जी हमारे शान हैं, वो झारखंड के जनलोकप्रिय नेता हैं, हम सब दुख में उनके साथ हैं, ऐसे में ईद के दिन मिलन समारोह का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव नन्हे खान और नगर अध्यक्ष सोनम राईन ने भी इस निर्णय का स्वागत किया और कहा की झारखंडियों के दिलों में बसते हैं, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी। आज उनके ना होने के वजह से हमारे दिलों में अपार दुख है। हम सब उनके जेल से आने का इंतजार कर रहे हैं, जिस दिन वो बाहर आएंगे हम सब उसी दिन ईद मनाएंगे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)