आठ दिवसीय जल यात्रा के साथ शुरू हुआ रुद्र महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा

Dhananjay Tiwari
By -
0


पलामू जिले के पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के गोंगो गांव में रुद्र महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन को लेकर भव्य जल यात्रा निकाली गई जिसमें जल यात्रा में शामिल गोंगो गांव एवम् आस पास के सैकड़ो में महिला पुरूष शामिल हुए।

कलश लेकर जल यात्रा के लिए लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय कर खैरी नदी तट पर पहुंचे। 

जहां चित्रकूट से पधारे आचार्य एवं विद्वानों ने वैदिक मन्त्रोंउच्चारण के साथ जल भरी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। आपको बता दें की यह यज्ञ 9 अप्रैल से16 अप्रैल 2024 तक चलेगी। 


जल यात्रा के दौरान यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रामयाद सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रमाकांत सिंह, सचिव महेंद्र सिंह, उपसचिव यशवंत सिंह जल यात्रा को सफल बनाने को लेकर कड़ी मेहनत दिखी।


सभी श्रद्धालुओं ने खैरी नदी से जल उठाकर पुनः ग्राम गोंगो यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश की स्थापना की। 


यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में गांव के ही सुरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह ,भरत सिंह ,देवनारायण सिंह, प्रवीण सिंह अहम भूमिका निभाई।


मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में गढ़वा जिले के बीस सूत्री उपाध्यक्ष  नितेश सिंह , चुनिया प्रखंड बैरियाडीह पंचायत मुखिया पम्मी देवी, पांकी विधानसभा जिला पार्षद प्रत्याशी मुकेश सिंह चंदेल, पगार पंचायत मुखिया रीना देवी सह पति नित्यानंद सिंह, पूर्व पगार पंचायत मुखिया पति रणधीर सिंह, समाजसेवी नारे सिंह, एवं दर्जनों समाजसेवी उपस्थित रहे साथ क्रायकर्म को सफल बनाया।


कलश स्थापना के बाद कमेटी के सौजन्य से लस्सी और खीर सभी कलश यात्रियों को दिया गया।

जल यात्रा को सफल बनाने में कमेटी के  प्रभात सिंह, कमलेश सिंह,धीरज सिंह, कुंदन सिंह (पिंटू), सानू सिंह, चिंटू सिंह, अजीत सिंह (सोनी),कुश सिंह, प्रबीर सिंह, पिंटू सिंह, रंजीत सिंह (बिजुल) साथ ही यज्ञ के सभी सदस्यों में काफी तत्परता दिखी।


मौके पर ब्रजकिशोर सिंह, जनेश्वर सिंह, आदित्य सिंह, उपेंद्र सिंह, संतु सिंह , रामविलास सिंह, मंदीप सिंह , दिनेश सिंह(लाल), दीपक सिंह, सह समस्त ग्रामवास्यों का यज्ञ के लिए भरपूर योगदान मिलता दिखा।


यज्ञ कमेटी के साथ-साथ सभी पदाधिकारी और अतिथि  लोग आप सभी से इस यज्ञ में पधारने की आग्रह कर रहे हैं आप सभी आए और इस पावन पवित्र अवसर को यादगार बनाये।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)