Palamu: उंटारी के मलवरिया गांव में एक खलिहान व घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Dhananjay Tiwari
By -
0

प्रतिनिधि, पलामू :
जिले के ऊंटारी रोड थाने के मलवरिया गांव में गुरुवार की दोपहर खलिहान व उससे सटे एक घर में  अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर शार्ट सर्किट से एक खलिहान में आग लग गयी। खलिहान में करीब 200 -250 बंडल गेंहू रखा हुआ था। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गयी कि बगल के सुनेश्वर रजवार के घर में भी उसकी लपटें पहुंच गई। पूर्व जिला पार्षद सह मलवरिया गांव निवासी मनोज कुमार सिंह इसकी तात्कालिक सूचना थाने व दमकल को दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों व दमकल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक काफी कुछ जल चुका था। ग्रामीणों की ततपरता से और घरों में आग लगने से किसी तरह रोका गया। पूर्व जिला पार्षद श्री सिंह ने बताया कि मलवरिया के राधेश्याम राम, महेंद्र राम व सीताराम के खलिहान में आग लगी थी जबकि सुनेश्वर राम के घर में। ग्रामीणों की मदद से कईल रजवार और रामजीत रजवार के घर को किसी तरह जलने से बचा लिया गया। वहीं खलिहान में रखा हुआ सभी गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)