एम.के.डी.ए.वी. में पूर्व छात्र की पुस्तक का हुआ विमोचन

Dhananjay Tiwari
By -
0

प्रतिनिधि, पलामू :
एम.के.डी.ए.वी पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में विद्यालय के पूर्व छात्र ज्ञान सिंह द्वारा लिखित पुस्तक "क्रश्ड स्नैक ऑफ़ लॉर्ड शिवा" का विमोचन किया गया। विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्राचार्य डी.ए.वी  पब्लिक स्कूल झारखंड क्षेत्र आई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉक्टर जी. एन. खान ने इस पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक ज्ञान सिंह जो  बारालोटा निवासी श्री अखिलेश सिंह एवं श्रीमती सुनैना देवी के पुत्र हैं, उन्होंने इस विद्यालय से 2011 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। छात्र जीवन से ही लेखन में रुचि होने के कारण अनेक प्रयास किया और प्रथम पुस्तक "समथिंग लाइक लव"  लिखी। उसके बाद कई अन्य रचनाओं के बाद यह "क्रश्ड स्नैक ऑफ़ लॉर्ड शिवा" पुस्तक लिखी। इसे लिखने में उन्हें डेढ़ साल का समय लगा। इसकी 1000 से अधिक प्रतियां छप चुकी हैं। यह पुस्तक शिव पुराण में वर्णित कथाओं  को आधार बनाकर लिखी गई है, जो छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डी.ए.वी पब्लिक स्कूल्स झारखंड क्षेत्र आई, डॉक्टर जी.एन.खान ने कहा कि बच्चे चिकित्सक, इंजीनियर,भारतीय सेना के अतिरिक्त लेखन क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं। छात्रों के लिए यह क्षेत्र भी उन्हें प्रसिद्धि एवं आजीविका का साधन,दोनों उपलब्ध करा सकता है। विद्यालय के छात्र अपने वरिष्ठ छात्र से प्रेरणा लेकर लेखन के क्षेत्र में किस्मत आजमा सकते हैं। यह क्षेत्र भावा भिव्यक्ति का श्रेष्ठ क्षेत्र है। छात्रों को संबोधित करते हुए पुस्तक के लेखक ज्ञान सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थी कैरियर निर्माण की चिंता में भारतीय अध्यात्म एवं दर्शन से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में यह पुस्तक उन्हें अपनी विरासत से जोड़े रखने का साधन बन सकती है ।आध्यात्मिक कहानियो से लिए प्रसंग छात्रों को रोचक लगेंगे और यह पुस्तक उन्हें पसंद आएगी, ऐसा विश्वास है। 

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री आलोक कुमार, श्री सी.एस. पांडे, श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव, श्री ए.के.पांडे ,श्री अमित त्रिपाठी, श्री चंदन कुमार, श्री कन्हैया राय, श्रीमती निशा मल्होत्रा एवं श्रीमती मंजू चंदेल उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)