Big breaking: पलामू का कैदी रांची में फरार

Dhananjay Tiwari
By -
0

प्रतिनिधि, पलामू : पेट दर्द की शिकायत के बाद पलामू से एक कैदी श्याम किशोर चौधरी को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां बीते 13 अप्रैल को उसके पेट का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उसे सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां उसकी निगरानी के लिए पलामू के 2 सिपाही को तैनात किया गया था। खबर है कि इसी बीच वह बीते 18 अप्रैल को हथकड़ी से अपना हाथ निकाल वहां से फरार हो निकला। जिस वक्त कैदी श्याम किशोर फरार हुआ उस वक्त दोनों सिपाही मौके पर मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि एक जवान बाथरूम गया था और दूसरा अपने पेट दर्द के इलाज के लिए दवा लेने गया था। मामले में सिपाही शनिचरवा उरांव ने बरियातू थाने में FIR दर्ज कराई है। बरियातू के थानेदार सुरेश मंडल ने कहा कि “पलामू से रिम्स लाये गये कैदी के फरार होने की FIR दर्ज की गयी है फरार कैदी की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है”।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)