झामुमो पलामू द्वारा स्थानीय शांति पैलेस जेलहाता में रांची में आयोजित 21 अप्रेल को होने वाले न्याय उलगुलान महारैली के संबंध में बैठक हुई

Dhananjay Tiwari
By -
0

प्रतिनिधि, पलामू :
झामुमो पलामू द्वारा स्थानीय शांति पैलेस जेलहाता में रांची में आयोजित 21 अप्रेल को होने वाले न्याय उलगुलान महारैली के संबंध में बैठक हुई, साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने की, और कार्यक्रम का संचालन सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया। न्याय उलगुलान महारैली में इंडिया गठबंधन के सभी नेता उपस्थित होंगे। आने वाले इक्कीस अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली का आयोजन होने वाला है। इसके लिए झामुमो पलामू भी पूरे तरीके से कमर कस चुकी है और इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। इस कार्यक्रम में महागठबंधन से पलामू की राजद प्रत्याशी ममता भुइयां भी पहुंची थी जिनका स्वागत झामुमो के नेताओं ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिन्हा ने कहा "झामुमो के कार्यकर्ता अब उलगुलान की तैयारी कर चुके हैं, अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के जेल जाने के वजह झामुमो के कार्यकर्ताओं और आम जनता में बहुत आक्रोश है। रांची में हो रहे उलगुलान रैली के बाद भाजपा के होश उड़ जाएंगे। पलामू से लगभग पंद्रह हजार कार्यकर्ता रांची रैली में भाग लेने जाएंगे। सभी प्रखंडों से ले कर पंचायत स्तर तक कार्यकर्ता रैली को ले कर जोश में हैं। साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को भारी बहुमत दिलाने का कार्य झामुमो करेगी।" मौके पर उपस्थित गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइया ने कहा "झामुमो का साथ महागठबंधन को पूर्ण रूप से मिल रहा है, इस लोकसभा में चुनाव में महागठबंधन की जीत निश्चित है, झामुमो के कार्यकर्ता भी चुनाव को ले कर बहुत उत्साहित हैं और महागठबंधन को जीत मिले इसके लिए बहुत मेहनत से कार्य कर रहे हैं। इस बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, मुन्ना सिन्हा, मनोज गुप्ता, चंदन सिन्हा, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष कमाल खान, रंजन चंद्रवंशी, राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी वरिष्ठ नेता अविनाश देव, अभिषेक सिंह, प्रदीप सिंह, बबलू सहनवाज, मन्नौवर जमा, इकबाल अहमद, अनुराग प्रताप सिंह, नवीन सिन्हा, शाहबाज खान, उमा सिंह, राजेश विश्वकर्मा बबलू सिंह। महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, सचिव संजू देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, सचिव आशुतोष विनायक, व्यवसायिक मोर्चा अध्यक्ष दीपू चौरसिया, नगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, सचिव छोटू त्रिपाठी, अल्पसंख्यक मोर्चा फजायाल अंसारी , सचिव नन्हे खान, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, सचिव फैजल खान, क्रीडा मोर्चा अध्यक्ष सुमित वर्मन, सचिव दीपक पाण्डेय, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, विशाल सिन्हा, मुकेश चौधरी, मिकु तिवारी, देवानंद भारद्वाज, रंजीत तिवारी, सचिन कुमार, ताजुद्दीन अंसारी, सद्दाम खान, सलोनी टोप्पो रणजीत सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, उदय भुइया, संजय तिवारी, जितेंद्र सिन्हा, नवलेश मेहता , चंद्रेश्वर मेहता, रविंद्र राम, राजेंद्र सोनी, उदय पासवान, अशोक सिंह, अमित कुमार, एनामुल हक गुड्डू, रंगबहादुर सिंह, साथ ही सैकड़ों प्रखंड और जिला के पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)