भारत के कच्चे तेल आयात की कीमतों में 16 प्रतिशत की कमी, जानिए क्या हैं आंकड़े

Chandan kumar
By -
0

 भारत के कच्चे तेल आयात की कीमतों में 16 प्रतिशत की कमी, जानिए क्या हैं आंकड़े


भारत के कच्चे तेल के आयात की कीमतों में 16 प्रतिशत की कमी आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम चल रही हैं, जिसकी वजह से भारत ने कच्चे तेल का इस वित्तीय वर्ष में 16 प्रतिशत कम भुगतान किया। हालांकि इस वित्तीय वर्ष में भारत की अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स पर निर्भरता बढ़ी है। 


भारत ने इस वित्तीय वर्ष में करीब 23 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात किया। यह पिछले वित्तीय वर्ष के बराबर ही है। हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष में भारत ने कच्चे तेल के लिए 157.5 अरब डॉलर का भुगतान किया था और 2023-24 वित्तीय वर्ष में 132.4 अरब डॉलर का भुगतान किया।







दुबई में बाढ़ से लोग है परेशान पढ़े पूरी खबर


जोरदार बारिश के चलते दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में पानी-पानी हो गया। कई उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। घरों की छतों, दरवाजों और खिड़कियों से पानी रिसने लगा। तूफान का असर दुबई से आगे बहरीन तक फैल गया है। शहर में बाढ़ आने से लोगों की चिंता बढ़ गई। बीते मंगलवार को हुई भारी बारिश हुई। दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे व्यस्त एयर हब के तौर पर जाना जाता है।

 दुबई एयरपोर्ट पर आमतौर पर 100 विमानों का उड़ान होता है। हालांकि मौसम के ठीक-ठाक होते ही उड़ानों की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)