Politics: भाजपा सांसद प्रत्यासी विष्णु दयाल राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पलामू जिले का संगठन बहुत मजबूत है।

Chandan kumar
By -
0


 

भारतीय जनता पार्टी की हुसैनाबाद नगर मंडल, हुसैनाबाद ग्रामीण मंडल एवं उर्धवार मंडल के मंडल एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक आज हुसैनाबाद के होटल रिद्धि सिद्धि में आयोजित की गई।


माननीय सांसद पलामू एवं पलामू लोकसभा से भाजपा सांसद प्रत्यासी विष्णु दयाल राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पलामू जिले का संगठन बहुत मजबूत है। यहां के कार्यकर्ता अनुभवी हैं। यही कारण है कि इस जिले का संगठन क्षमता के लिए प्रदेश ही नहीं देश में भी पहचाना जाता है। हमारे कार्यकर्ता बूथ पर मेहनत करते हैं और हम बूथ को जीतने के साथ ही चुनाव जीत जाते हैं। बीजेपी अपने बल पर 370 एवं सहयोगियों के साथ 400 पार करेगी हर बूथ पर 51 परसेंट वोट का लक्ष्य तय करे 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमे वोट देने जरूर जाना है पहले हम मतदान करेंगे तब जलपान करेंगे। शहर के लोगो से खास निवेदन है की शहर में मतदान का प्रतिशत गिरता जा रहा है इसे बढ़ाने की जरूरत है।

कार्यकर्ता ही बूथ पर विरोधियों का सामना करते है।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)